Vidisha

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक संदेशों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश सिंह चंदेल, डीआईजी भोपाल, विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, हेमंत यादव, जिला वन अधिकारी विदिशा, तीरथ दरबार, घनश्याम बंसल सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं पालकगण शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा दी गई विभिन्न प्रस्तुतियों को देखकर अतिथिगण भाव-विभोर हुए और करतल ध्वनि के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की संचालक देवना अरोरा, नम्रता अरोरा, प्रतीक कोहली, रुचिरा अरोरा एवं संजय शर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

विद्यार्थियों ने दी विभिन्न प्रस्तुतियां

गणेशोत्सव के इस भव्य समारोह में छात्र-छात्राओं ने श्लोक, देवी स्तुति, लकड़ी की काठी, जगन्नाथ चकानैन, सांभाजी, दशावतार, साइबर क्राइम, मोरवनी, देशभक्ति पर आधारित नृत्य और अहिल्याबाई सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों की आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और पालकों का ध्यान आकर्षित किया।

अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर विशेष नृत्य-नाटिका

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और महिला सशक्तिकरण पर आधारित करीब 15 मिनट की विशेष नृत्य-नाटिका रही। इस नृत्य-नाटिका के माध्यम से देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, संघर्ष, नेतृत्व और समाज के प्रति उनके योगदान को मंचीय प्रस्तुति के जरिए दिखाया गया।

सामाजिक जागरूकता के संदेश भी दिए

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों को भी प्रस्तुत किया। इनमें साइबर क्राइम से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, संतुलित खान-पान और सही संगति का चयन जैसे विषय शामिल रहे।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें समाज में जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए तैयार करना भी रहा। इसी सोच के तहत गणपति महोत्सव की गतिविधियों में धार्मिक और सांस्कृतिक संदेशों के साथ सामाजिक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया गया।

Recent Posts

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026

3 साल में 1 लाख को 2.5 लाख बनाने वाले टॉप 5 म्यूचुअल फंड्स!

अगर आप अपने पैसे को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड (Mutual Funds)… Read More

September 5, 2026