सिवनी। कोतवाली पुलिस ने लगभग 1 करोड़ 40 लाख रूपयों के जेवर सहित नगदी रूपए जब्त करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 5 संदिग्धों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की थी जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नगदी रूपयों सहित सोना चांदी जब्त किया गया। सिवनी की कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है जिसकी जानकारी सिवनी एडीशनल एसपी कमलेश खरपुसे ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।
सिवनी एएसपी, कमलेश खरपुसे ने बताया कि कुछ संदिग्धों के ठहरने की सूचना मिली थी जहां दबिश देकर 5 लोगों को अभिरक्षा में लिया गया जो कि इंदौर एवं पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं वहीं पूछताछ के दौरान पुलिस ने नगदी रूपयों सहित जेवरात बरामद किए गए जिसके कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर जब्त किया गया।
पुलिस ने 45 लाख 64 हजार कैश तथा 44 किलो चांदी सहित 1 किलो 400 ग्राम सोना बरामद किया है। वहीं कुल 1 करोड़ 40 लाख रूपयों की नदगी तथा जेवरात जब्त करते हुए इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी गई।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More