विदिशा। 12 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की निगेटिव आने के बाद अब सभी को हाॅस्पिटल से डिचार्ज कर दिया गया हैै। जिसके बाद अब विदिशा पूरी तरह कोरोना से मुक्त हो गया है। कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने बताया कि विदिशा जिले में पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित 13 व्यक्तियों का इलाज भोपाल के चिरायु अस्पताल में हो रहा था जिसमें से एक व्यक्ति इमरान हुसैन की विगत दिनों पूर्ण स्वस्थ होने एवं सेम्पलिंग रिपोर्ट निगेटिव आने के उपरांत चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है जबकि बचे हुए 12 व्यक्तियों की भी रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी को भोपाल के चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
इस प्रकार विदिशा जिले में संक्रमित सभी 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से पूर्ण स्वस्थ हुए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केएस अहिरवार ने बताया कि सभी 12 व्यक्तियों को भोपाल की चिरायु अस्पताल से लाने हेतु जिले की विशेष टीम व वाहन रवाना किए गए है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More