16 मजदूरों को मालगाड़ी ने कुचला, औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा

औरंगाबाद/भोपाल – लॉकडाउन की वजह से काम बंद होने के बाद घर जाने की ऐसे ही करीब 16 मजदूर जो घर पहुंचने की आस में पैदल ही रवाना हुए थे, एक हादसे का शिकार होने के बाद मौत हो गई है। दरअसल महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बदनापुर-करमाड रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 से अधिक मजदूरों कर मौत हुई है, जबकि कुछ मजदूर घायल भी हुए हैं।

बताया जा रहा है कि सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे जो कि महाराष्ट्र के जालना में एसआरजी कंपनी में कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक 5 मई को इन सभी मजदूरों ने जालना से अपना सफर शुरू किया, पहले ये सभी सड़क के रास्ते आ रहे थे लेकिन औरंगाबाद के पास आते हुए इन्होंने रेलवे ट्रैक के साथ चलना शुरू किया।

करीब 36 किमी. तक पैदल चलने के बाद जब सभी मजदूर थक गए थे, तो ट्रैक के पास ही आराम के लिए लेट गए और वहां ही सो गए, इनमें से 16 लोग ट्रैक पर सोए, इन्हीं में से 16 की मौत हो गई है, बाकी जो घायल हैं उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

सीएम शिवराज ने लिखा कि –
औरंगाबाद से अपने घर लौट रहे कई श्रमिक भाइयों के ट्रेन हादसे में आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दुरूख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि! मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी से भी लगातार बात कर रहा हूँ और घायल श्रमिकों के उपचार में कोई भी कमी न रहे उसकी व्यवस्था कर रहा हूँ।

सीएम शिवराज ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल से इस संबंध में बात करते हुए त्वरित जाँच और उचित व्यवस्था की माँग की गई है। शिवराज सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से हर एक मृतक श्रमिक के परिजनों को पाँच लाख दिए जाएंग जबकि घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी। शिवराज सिंह ने बताया कि एक विशेष विमान से उच्च अधिकारियों की टीम भेज कर मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी कराई जाएगी जबकि घायलों को हर सम्भव मदद की जाएगी।

Ministry of Railways Wrote – 

During early hours today after seeing some labourers on track, loco pilot of goods train tried to stop the train but eventually hit them between Badnapur and Karmad stations in Parbhani-Manmad section Injureds have been taken to Aurangabad Civil Hospital. Inquiry has been ordered

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026