धार। जिले में कोरोना वारयस के कारण पहली मौत हो चुकी है। बता दें कि धार जिले के कुक्षी से बीते दो दिन पहले एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी जिसके बाद अब युवक की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि धार जिले के कुक्षी निवासी ऋषभ अंबाराम को बीते दो दिन पहले कोरोना से संक्रमित पाए जाने पर आईसोलेट किया गया था जिनकी बीति रात उपचार के दौरान मौत हो गई है। युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि ऋषभ वितग 12 मार्च को पुणे से कुक्षी आया था, जिसके बाद युवक की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद इंदौर के अरविंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं युवक के माता पिता भी धार के भोज हाॅस्पिटल में भर्ती है।
धार में कुल पाॅजिटिव केस हुए 35 : इस समय मध्य प्रदेश का धार में कोरोना के कहर से जुझ रहा है, स्वास्थ्य विभाग द्वार जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अब तक धार जिले में कुल 35 केस आ चुके है, जिन सभी को आइसोलेट कर लिया गया है। जबकि धार जिले में पहली मौत हुई है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More