सिवनी। गेहूं उपार्जन में मध्यप्रदेश शासन ने देश मे अपनी पीठ थपथपाई है लेकिन सिवनी जीले में जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखाई दे रही है। दरअसल मामला सिवनी जिले के गणेशगंज खरीदी केन्द्र का है जहां 243 क्विंटल गेहूं बारिश होने के कारण भीग चुका है, जिसकी मुख्य वजह ट्रांसपोटर्स की लापरवाही और भुगतान कर रही खरीदी समिति की बताई जा रही है।
दरअसल सिवनी जिले के 98 खरीदी केंद्रों से जैसे तैसे खरीदी गई उपज का परिवहन अपने अंतिम दौर में है लेकिन उपार्जन नीति के तहत समय पर अनाज के परिवहन ना होने के कारण अब लाखों रुपयों का गेंहू बारिश के पानी के कारण भीगकर खराब हो चुका है। वहीं इसी के तहत गणेशगंज खरीदी केंद्र में 243 क्विंटल गेहूं खराब होने की जानकारी मिली है।
बड़ा सवाल यह है कि बड़े पैमाने पर खरीदी होने के बाद बारिश के आशंका के दौरान भी खरीदी केंद्र में खुले आसमान के नीचे अनाज रखा रहा, और व्यवस्था नहीं होने के कारण अब अनाज बारिश के पानी में भीगकर खराब हो चुका है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More