Akanksha Dubey Suicide Case : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की एक होटल के कमरे में लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने सोशल मीडिया पर लाइव भी किया था जिसमें वो रोती हुई नजर आ रहीं थी. 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे ने सुसाइड की है जिसके बाद सारनाथ क्षेत्र पुलिस ने होटल के कमरे को सील करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है. जानकारी मिली है कि आकांक्षा दुबे भोजपुर की मशहूर एक्ट्रेस थीं जिनकी फैन फॉलॉइन्ग भी सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में थी. वो वाराणसी में एक फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची थीं. वहीं आकांक्षा ने पिछले महीने वैलेंटाइन डे पर समर सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए विश किया था जिसके बाद आकांक्षा और समर सिंह के बीच डेटिंग की अफवाह भी फैली थी.
होटल के कमरे में सुसाइड करने से पहले सोशल मीडिया पर रोते हुए लाइव करने की आखिर क्या वजह थी इसकी पुलिस जांच कर रही है. आकांक्षा दुबे की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है ऐसे में उनके फैन्स हैरान है कि आखिर क्या वजह थी की आकांक्षा को इतनी कम उम्र में ये कदम उठाना पड़ा. एक्ट्रेस ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो पोस्ट किया था. वो काले रंग की ड्रेस में देखी गई थी, जिसमें एक भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए और एक हाथ में अपना फोन पकड़कर खुद को रिकॉर्ड करते हुए आकांक्षा दिखाई दी थीं.
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More
Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More