ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ग्वालियर जिले की तीन नई तहसीलों के दौरे पर रहे। बता दें कि मंत्री तोमर ने मुरार, सिटी सेंटर व तानसेन तहसीलों का शुभारंभ किया। बता दें कि जिले में अभी तक ग्वालियर गिर्द, घाटीगांव, डबरा, भितरवार व चीनोर तहसीलें थी लेकिंग अब कुल 8 तहसीलें हो चुकी हैं। मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने अपने संबोधन के दौरान सिस्टम को पूरी तरह से सुधारने की बात कहते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। VIDEO
तीन नई तहसीलों में से मुरार तहसील का कार्यालय सात नंबर चैराहे के समीप बने तहसील भवन में संचालित होगा। सिटी सेंटर तहसील का कार्यालय नवीन कलेक्ट्रेट भवन व तानसेन तहसील कार्यालय हस्तिनापुर में संचालित होगा। नई बनी मुरार तहसील में 37 पटवारी हल्कों से जुडे 84 गांव शामिल किए गए हैं। इसी तरह सिटी सेंटर तहसील में 22 पटवारी हल्कों से जुडे 52 गांव और तानसेन तहसील में 29 पटवारी हल्कों से जुडे 67 गांव शामिल किए गए हैं। नई तहसीलों के शुभारंभ समारोह के साथ जन शिकायत निवारण शिविर भी आयोजित किया गया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More