आलोट। रतलाम जिले के ग्राम भोजाखेड़ी में 5 वर्षों में 35 लोगों की कैंसर के कारण मौत हो चुकी है, जिसके बाद अब ग्रामीणों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण ने बताया कि ग्राम भोजाखेड़ी में अभी भी एक ग्रामीण को कैंसर है जबकि क्षेत्र का अस्पताल सिर्फ नाम मात्र है जहां अव्यवस्थाएं फैल हुई है। बताया गया कि यह समस्या कहां से हो रही है यह अभी तक पता नहीं चल सका है जबकि मंत्रालय को पत्र लिखकर अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कठोर कदम नहीं उठाया गया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी जावरा एसडीओ, प्रियांशा दुबे ने बताया कि ग्राम के पानी की जांच कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट में कोई पैरामीटर लिमिट के बाहर नहीं पाया गया, जिससे पेयजल सुरक्षित कहा जा सकता है, जबकि दूसरी ओर प्रदूषण नियंत्रण विभाग को भी पत्र लिखा गया था जिनकी रिपोर्ट के अनुसार पेयजल में कोई पदार्थ नहीं पाया गया जो कि कैंसर का कारण बन सके।
हालांकि अब देखना होगा कि शासन प्रशासन इस गंभीर समस्या के संज्ञान में आने के बाद किस तरह से इसके कारण का पता लगाकर समस्या से निजात दिलाने में कदम उठाया जाएगा।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More