Burhanpur

बुरहानपुर में कालाबाजारी मामला, 4 दुकानें की गई सील

बुरहानपुर। जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा 4 दुकानों सील करने की कार्रवाई की गई है। दरअसल बुरहानपुर जिले में 7 दिन का लाॅकडाउन लगाया गया है जिस दौरान किराना दुकान संचालकों को होम डिलीवरी के लिए पास जारी किए गए है लेकिन कुछ व्यापारियों द्वारा दुकान से ही ग्राहकों को सामान देने जबकि दूसरी ओर एमआरपी से अधिक रेट पर सामान बेचने की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए चार दुकानों को सील किया गया है।

  • एमआरपी से अधिक रेट पर सामान बेचने की शिकायत
  • होम डिलीवरी के लिए जारी किए गए हैं पास

तहसीलदार सुचिता डाबर और फूड इंस्पेक्टर ने ग्राहक बन कर बरकत ट्रेडिंग दुकान पर जाकर तेल और दाल खरीदी की किन्तु दुकानदार द्वारा तेल एमआरपी से अधिक भाव मे बेचा गया, नायब तहसीलदार सुचिता डाबर को 715 के एमआरपी लिखा हुआ तेल का डिब्बा 750 रुपए में दिया गया, जिसके बाद एसडीएम और कोतवाली टीआई द्वारा मौके पर पंहुचकर दुकान सील करते हुए दुकान मालिक के खिलाफ धारा 188 तथा काला बाजारी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है, दुकान मालिक को कोतवाली थाने लाया गया जंहा आगे की कार्यवाही की जावेगी।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026