छतरपुर। राजनगर में 47 लोगों को होम क्वारंटीन कर बाहर से ताला लगाने के मामले में कैमरा24 द्वारा खबर चलाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा संज्ञान लेकर इस कृत्य को अमानवीय बताया जिसके बाद अब सभी 47 लोगों के घरों में की गई तालाबंदी को हटा दिया गया है। बता दें कि राजनगर एसडीएम स्वप्निल बानखेडे ने बाहरी शहरों से आए 47 लोगों को होम क्वारंटीन का पालन नहीं करने पर उनकी सुरक्षा के लिए घरों में रहने की हिदायत देते हुए तालाबंदी की गई थी। जिसके बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए लिखा –
छतरपुर जिले के राजनगर व खजुराहो कस्बे में कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन का पालन कराने के लिये प्रशासन द्वारा 47 व्यक्तियों को उनके परिवार के साथ घर में बंद कर बाहर से की गयी तालाबंदी की घटना की जानकारी मिली है।
यह पूरी तरह से निरकुंशता, दमनकारी व अमानवीयता भरा कदम है। यह मानव अधिकारो का भी उल्लंघन है। सरकार इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर, उचित कदम उठाये व इसके दोषियों पर कार्यवाही करे।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More