शिवराज मंत्रिमंडल में पांच मंत्री शामिल – तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह, निरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल तथा मीना सिंह

भोपाल। शिवराज सरकार के कबिनेट में पांच मंत्रियों को फिल्हाल के लिए शामिल किया गया। वहीं सभी विधायकों सहित सीएम शिवराज सिंह राजभवन पहुंचे। शपथ ग्रहण के बाद बिना कोई वक्त बवाए कैबिनेट की बैठक भी होगी। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, निरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल तथा मीना सिंह को शामिल किया जा रहा है।

क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश की गई है बता दें कि शहडोल संभाग, नर्मदा संभाग, ग्वालियर-चम्बल, मालव क्षेत्र, बुंदेलखंड से विधायकों को चुना गया है। इसके अलावा ओबीसी, ब्राह्मण, अजजा, अजाक और एक ठाकुर चेहरा चुना गया है।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सुरक्षा के एतिहात भी बरते गए है, वाहनों को सैनिटाइज किया गया है जबकि जिस वाहन में मंत्री बैठेंगे उसे वाहन के ड्रायवरों की स्क्रीनिंग की गई।

UPDATES

12:16 PM – राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन हुआ
12:14 PM – मीना सिंह ने शपथ ली
12:11 PM – गोविंद सिंह राजपूत ने शपथ ली
12:09 PM – कमल पटेल ने शपथ ली
12:06 PM – तुलसी सिलावट ने मंत्री पद की शपथ ली
12:04 PM – नरोत्तम मिश्रा ने ली शपथ

मीडिया से क्या बोले विधायक –

विधायक नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शुभकामनाओं का समय नहीं, कोरोना से संघर्ष का समय है और यह बधाई का समय नहीं काम करने का समय है। अब टीम शिवराज जी के नेतृत्व में हम सभी मिलकर टीम मोदी जी के लिए काम करेंगे।

विधायक गोविंद सिंह राजपूत का बोले कि बीजेपी में सब की बात सुनी जाती है, मुख्यमंत्री खुद फोन करके हालचाल पूछते हैं कांग्रेस में ऐसा नहीं है।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026