Indore

इंदौर के बनेडिया तालाब में एक साथ उतारीं 700 नाव

इंदौर। मध्यप्रदेश के दूसरे सबसे बड़े बनेडिया तालाब में 700 नाव को एक साथ पानी में उतारा गया। मछली पकड़ने के लिए जाल डालने एक साथ उतारी गई नाव। तालाब का पानी खत्म होने के दौरान इसी जगह पर होती है खेती। देपालपुर की 300 व बनेडिया की 400 नाव शामिल।

देपालपुर व बनेड़िया के माझी भोई समाज के लोगों का पेट पालने वाला यह तालाब समाज के लिए वरदान है क्योंकि इस तालाब में पानी भर जाने के बाद सिंघाड़े, मछली पालन तथा पानी खाली होने के बाद चने की खेती होती है। बारिस की सुरुआत में करीब 6 माह पूर्व माझी समाज-जन जो देपालपुर बनेडिया के 18 वर्ष से बड़े बालिग इक्कट्ठे होकर करीब25 लाख से अधिक राशि एकत्रित करके करोड़ों मछली के बीज इस तालाब में डालते हैं। यही इनकी फसल 6 माह बाद लगभग 500 ग्राम से लेकर 4 किलो तक कि हो जाती है वही पहले पानी भरा होने पर छोड़ी हुई मछली काफी बड़ी हो जाती है ।

माझी समाज शुक्रवार को एक साथ जिनके शेयर रहते सभी मीटिंग करके दिन ओर समय तय करके एक साथ जाल डालने के लिए देपालपुर की 300 व बनेडिया की 400 के लगभग नावों (डोंडी) में सवार होकर जाल डालने जाते हैं । जब यह जाल डालने की प्रक्रिया शुरू होती है तब यहां एक बहुत ही सुंदर नजारा देखने को मिलता है आगे पीछे हाथ से नाव चलाकर सैकड़ों की संख्या में नावें पानी में चलती है तो रोमांचकारी दृश्य सा बन जाता है ।

देपालपुर का बनेडिया तालाब। हजारों किसानों के साथ माझी भोई समाज के लोगों के लिए सिंघाड़े की खेती व मछली पालन से इनकी आजीविका चलाने के लिए तालाब बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026