अजब गजब

Indian Unique Village Udsar : भारत का 700 साल पुराना ऐसा गांव जहां नहीं दो मंजिला मकान

Indian unique village Udsar with only ground flour : भारत में करीब 700 साल पुराना एक ऐसा अनोखा गांव हैं जहां पर आज भी लोग दो मंजिला घर बनवाने से डरते हैं. माना जाता है कि ये गांव किसी श्राप से जुझ रहा है और यही कारण है कि यहां के लोग अपने घर को एक ही मंजिल तक बनवाते हैं. दरअसल ये गांव है राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर तहसील में. उडसर नाम के इस गांव में आपको एक भी ऐसा मकान नहीं दिखेगा जो एक मंजिल से ज्यादा बना हो. माना जाता है कि अगर इस गांव में किसी परिवार ने एक मंजिल से ज्यादा घर बनवाया तो उस परिवार पर भारी संकट आ सकता है. आइए इसके पीछे की कहानी जान लेते हैं –

उदसर गांव में करीब 700 साल पहले भोमिया नाम का एक व्यक्ति था. एक दिन अचानक गांव में चोर आए तो भोमिया ने उनका मुकाबला किया लेकिन चोरों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद भोमिया अपने ससुर के घर की दूसरी मंजिल पर जा छुपा लेकिन चोरों ने उसे वहां भी नहीं छोड़ा और और उसका गला काट दिया. भोमिया ने फिर भी हार नहीं मानी और वो लड़ते-लड़ते अपने गांव की सीमा के पास जा पहुंचा.

आखिर भोमिया की मौत हो गई और इस सदमे से गुजर रही पत्नी ने गांव वालों को मदद के लिए आगे नहीं आने पर श्राप दिया कि अब से कोई भी अगर गांव में अपने घर की दूसरी मंजिल का निर्माण करयाएगा तो उसके परिवार पर संकट जा जाएगा. और तब से अब तक ये गांव शायद उस श्राप से जूझ रहा है. हालांकि इस घटना का कोई ऐतिहासिक सबूत नहीं है, लेकिन इस गांव के लोग आज भी उस कहानी को सुनने के बाद डर के साए में जी रहे हैं.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026