सिवनी। जिले के ग्राम कहानी में बर्ड फ्लू की आशंका। अचानक हुई 8 कौऔं की मौत से दहशत का माहौल। मौके पर पहुंची पशु चिकित्सक टीम ने मृत कौवा का सैम्पल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजा। नोडल अधिकारी संतोष डेहरिया ने व्यापारियों की बैठक लेकर बर्ड फ्लू वायरस की जानकारी देकर सर्तक किया।
ग्राम कहानी में अचानक से 8 कौवा पक्षी पक्षियों की मौत होने से बर्ड फ्लू की शंका का दौर शुरू हो गया परिस्थिति को देखते हुए पत्रकारों गणमान्य नागरिकों के द्वारा पशु चिकित्सक दल से दूरभाष में जानकारी दी गई जिसके बाद दिन गुरुवार को पशु चिकित्सक दल ने एक मृत कौवा को जप्त कर सैंपल के लिए भोपाल भेजा भोपाल की रिपोर्ट आने के बाद ही बर्ड फ्लू की पुष्टि की जा सकेगी।
हालांकि पशु चिकित्सक दल को एक ही मृत कौवा प्राप्त हुआ दौरे पर पशु चिकित्सक दल डॉ राजेश ठाकुर एवं नोडल अधिकारी संतोष डेहरिया के द्वारा सभी मुर्गा मटन व्यापारियों को एकत्र कर उन्हें बर्ड फ्लू के वायरस से फैलने वाली बीमारी के के बारे में जानकारी देते हुए सावधानी पूर्वक व्यापार करने की समझाइश दी। इस मौके पर समस्त ग्रामीण जन पशु चिकित्सक दल के साथ उपस्थित रहे अब इंतजार है कि भोपाल गए सैंपल की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू का होना पाया जाता है या नहीं।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More