विधायक ने कान पकड़कर मंगवाई माफी, रिश्वत की रकम दिलाई वापस

Patharia MLA Rambai Singh

दमोह। पथरिया विधायक रामबाई सिंह का एक और वीडियो वायरल हुआ है। बता दें कि विधायक बनने के बाद रामबाई सिंह अपने कार्य को लेकर काफी चर्चा में रहीं हैं। दरअसल जो वीडियो वायरल हुआ है वह जनसुनवाई के दौरान का है जहां पथरिया विधायक रामबाई सिंह ने किसान द्वारा की गई रिश्वत लेने की की शिकायत के बाद बटियागढ़ तहसील में पदस्थ बाबु से 3 हजार रूपयों की रिश्वत रकम वापस दिलाई। हालांकि बात यहां तक खत्म नहीं हुई रिश्वत की रकम किसान को वापस दिलाने के बाद विधायक ने बाबू से कान पकड़कर मंगवाई माफी मंवाई। वहीं दूसरी ओर बाबू विधायक के सामने हाथ जोड़कर पैसे नहीं मांगने की बात कहते रहेलेकिन विधाय क ने बाबू की एक ना सुनी। VIDEO