पाली जिले में होमगार्ड यूनियन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Home Guard Union

पाली। जिले में होमगार्ड यूनियन ने पुलवामा आतंकी हमले में शीहद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। दरअसल पाली जिले के मारवाड़ अंतर्गत खारची गांव के पास बने उप आरक्षी होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर पर मुख्य आरक्षी मनोहर लाल के निर्देशन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। बता दें कि अमर शहीदों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए गए जिसके साथ ही दीपक जलाकर शहादत को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।