विदिशा विधायक को सौंपा ज्ञापन, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को बहाल करने की मांग

Bhartiya Mazdoor Sangh VIdisha

विदिशा। मप्र संविदा, उाउट सोर्सिंग कर्मचारियों की लंबित मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने विदिशा विधायक शशांक भार्गव को सीएम कमलनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने बिजली कंपनी का ठेका बदलने पर 31 मार्च 2018 को हटाए गए सभी स्टेशन आॅपरेटर, अकुशल श्रमिक, कम्प्यूटर आपरेटर को सेवा में फिर से बहाल किए जाने की मुख्य मांग की है। इसके अलावा संघ ने आउट सोर्स कंपनी का ठेका बदलकर कर्मचारियों को ना हटाने, संविदा तथा आउट सोर्स कर्मचारियों को शीर्घ नियमितक करने, साप्ताहिक अवकाश एवं वेतन भुगतान प्रत्येक माह की 5 तारीख को करने की भी मांग की है।