Chanchoda

चांचौड़ा के बागीशनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

चांचौड़ा। गुना जिले के चांचौड़ा प्राचीन बाघ बागेश्वर धाम बागीशनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया गया जिसमें आस पास के ग्रामीणों के साथ ही शहर से भ लोग पहुंचे। वहीं शिवभक्तों को प्रसादी के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया वहीं भगवान बागीशनाथ की पालकी भी निकाली गई जो कि नगर भ्रमण के बाद वापस पहुंची। इस अवसर पर इंदौर की प्रसिद्ध भजन मंडली द्वारा भजन संध्या में प्रस्तुति दी गई।

Back To Top