चांचौड़ा में भंडारे के दौरान स्टील की थाली में कराया भोजन

Ban on Single Use Plastic

चांचौड़ा। गुना जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन बंद होने के बाद चांचौड़ा ब्लॉक कालोनी स्तिथ सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर पर नवरात्रि भंडारे के दौरान एक नई पहल की गई जिसमें भोजन के लिए प्लास्टिक की समाग्री का उपयोग ना करते हुए समिति सदस्यों द्वारा स्टील की थाली का उपयोग किया गया। बता दें कि सिद्धेश्वरी मंदिर समिति की यह पहल लोगों द्वारा काफी सराही जा रही है जिसके माध्यम से समिति द्वारा लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने को लेकर जागरूक भी किया किया।

DOWNLOAD