बुरहानपुर में पुलिसकर्मियों पर शराबियों ने किया हमला

Cops Beaten up

बुरहानपुर। एसपी कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर कुछ शराबी युवकों द्वारा दो पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। दरअसल एसपी कायालय के पास शराबी युवकों के हंगामा मचाने पर उनहे रोकने पहुंचे तीन पुलिसकर्मीयों पर नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। जानकारी मिली है कि तीन पुलिसकर्मियों में से दो जवान सिविल ड्रेस में थे। वहीं, यह सारी वारदात पास के होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब इस संबंध में एएसपी महेंद्र तारनेकर से चर्चा की गई तो उन्होने बताया कि यह मामला लालबाग थाना क्षेत्र का है और युवकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की ली गई है जिनकी तलाश जारी है।

DOWNLOAD