सिवनी। एक भाजपा विधायक ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की नाक को लेकर भाषण देकर कार्यकर्ताओं को खूब हसाया। विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नाक की तुलना प्रियंका गांधी की नाक से करने की बात पर भाजपा कार्यकर्ता जमकर हसें।
दरअसल सिवनी जिले की केवलारी से भाजपा के विधायक राकेश पाल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे जहां इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पोती की नाक दादी इंदिरा गांधी से कैसे मिलती है इसलिए देशवासी वोट दे दें, ऐसा बयान सामने आया है। इसी बात पर भाजपा कार्यकर्ता जमकर हसें।