निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे BJP सांसद ज्ञान सिंह, कांग्रेस छोड़ने वाली हिमाद्री सिंह को मिला टिकट

अनूपपुर। लोकसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने से नाराज सांसद ज्ञान सिंह द्वारा अब निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है। दरअसल शहडोल संसदीय क्षेत्र में भाजपा से हिमाद्री सिंह को टिकट मिला है जिन्होने कुछ दिनों पूर्व ही भाजपा का दामन थामा था। इस कारण वर्तमान शहडोल सांसद ज्ञान सिंह काफी नाराज हैं और उन्होंने चुनाव में निर्दलीय उतरने का फैसला लिया है।

बता दें कि सांसद ज्ञान सिंह प्रदेश स्तर के कद्दावर आदिवासी नेता है जो 6 बार विधायक एवं तीन बार सांसद रह चुके हैं। वहीं महज कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हिमाद्री सिंह को भाजपा ने शहडोल संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

वहीं हिमाद्री सिंह पिछले उपचुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी घोषित की गई थी जिनको वर्तमान सांसद ज्ञान सिंह से ही हार का सामना करना पड़ा था।

You May Also Like

More From Author