सतना कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम त्रिपाठी ने भरा नामांकन

Rajaram Tripathi Satna

सतना। सतना संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम त्रिपाठी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि नामांकन दाखिले से पूर्व सतना के बीटीआई ग्राउंड में चुनावी रैली का आयोजन हुआ जिसमें कांग्रेस पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित जिले भर के कांग्रेस विधायक तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा।