चौकीदार चोर नहीं प्योर है, बोले राजनाथ सिंह

Chowkidar Pure Hai

सतना। भाजपा के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह सतना के नागौद पहुंचे जहां अगोल मैदान में सतना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के समर्थन में राजनाथ सिंह ने चुनाव जनसभा को संबोधित किया जहां इस दौरान जिले के भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपन संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के आलाकमान नेताओं पर भी जमकर निशान साधा। साथ ही देश के प्रधान मंत्री को चौकीदार चोर नहीं चौकीदार प्योर बताया।