सिवनी में बायपास पर भिड़े तीन वाहन, तीन की मौत

Seoni Bypass Accident

सिवनी। जिले के बंडोल थाने से महज 1 किलोमीटर दूर बायपास पर तीन वाहनों की भिड़ंत के बाद तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक नागपुर की ओर से आ रही एक कार का टायर फटने के कारण वाहन रान्ग साइड में जा घुसा और जबलपुर की ओर से आ रहे वाहन के ऊपर जा गिरा। जबकि वाहन के पीछे से आरही एक कार भी टकरा गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को वाहनों से निकाला और फिर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद् से सिवनी तथा नागपुर की अस्पताल रेफर कर दिया गया।