10 साल से फरार डकैत सतना में पकड़ाया

Dacoit Bhola Yadav Arrested

सतना। सतना पुलिस ने इनामी डकैत को पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्रेसवार्ता के दौरान सतना पुलिस अधीक्षक, रियाज इकबाल ने बताया कि पुलिस ने घेरा बंदी कर मझगवां थाना अंतर्गत पड़मनिया के जंगल से डकैत भोला यादव को पकड़ा गया है जो कि यूपी के तरफ जा रहा था। बताया गया कि डकैत के कब्जे से 12 बोर का कट्टा, 12 जिंदा कारतूस, 13 खाली कारतूस तथा 6 हजार 500 रूपए नगद बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया डकैत कई थानों से वाॅन्टेड है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में लगभग 13 अपराध दर्ज है। यह डकैत लगभग 10 सालों से फरार था जिसने कई गैंगों में काम किया है। हालांकि पुलिस पकड़े गए डकैत भोला यादव से पूछताछ करेगी।