भिंड में नेताओं को किया गया नजरबंद

Bhind Election News

भिंड। भिंड-दतिया लोकसभा में चुनाव के लिए 12 मई को मतदान हुआ जिसमें सभी लोगों ने लोकतंत्र के इस माहपर्व ने मतदान कर अपनी आहूती दी है। भिंड के नगर पालिका पोलिंग बूथ पहुंचे कैमरा 24 संवाददाता ने मतदाताओं से बात की। वहीं दूसरी ओर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन भिंड में भाजपा विधायक अरविंद सिंह भदोरिया, कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे सहित जिले के सभी बड़े नेताओं को पुलिस द्वारा नजरबंद कर दिया गया जबकि घर के बाहर पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक ली जाएगी। जबकि प्रत्याशियों को फाॅलो गार्ड भी दिए गए है वहीं कुछ जनप्रतिनिधियों की शिकायत आने पर उनके निवास के बाहर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालांकि यह सभी व्यवस्थाएं सुरक्षा की दृष्टि से भिंड पुलिस द्वारा की गई।