सिरोंज में रिश्वत लेते पकड़ाया सर्वेयर

Surveyor Arrested for taking Bribe

सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज की मार्केटिंग सोसायटी के समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र पर एक सर्वेयर को प्रशासनिक अमले ने रिश्वत के रूपयों के साथ पकड़ा है। जानकारी मिली है कि खरीदा गया अनाज की मानक घोषणा के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी ।

सिरोंज एसडीएम बृजबिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वेयर द्वारा 5 हजार रूपयों की रिश्वत की मांग करने की शिकायत मिली थी जिसके बाद किसान राजेन्द्र भवासर द्वारा तीन हजार रूपए सर्वेयर को रिश्वते के रूप में दिए गए। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने सर्वेयर के कब्जे से रिश्वत के रूपए बरामद किए जिसके बाद सर्वेयर को पकड़ा गया। हालांकि इस संबंध में नायाब तहसीलदार को जांच सौंपी गई है तथा सर्वेयर के खिलाफ एफआईआर करने की बात कही गई।