धार में शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल

Drunk Teacher

दसई। एक शराबी शिक्षक की वीडियो सामने आई है जिसमें शिक्षक स्कूल जाने की बजाय रोड पर ही बेसुद नशे में पड़े देखे गए। दरअसल मामला धार जिले के ग्राम पडुनिया का है जहां शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक अशोक दकाचा, शराब के नशे में इतने धुत्त दिखाई दिए की वे सड़क पर ही लेटे गए। नशा इतना हो गया था कि वे स्कूल ही नहीं पहुंच पाए और बच्चे उनका इंतजार करते रहे।

पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शराबी शिक्षक को अभिरक्षा में लेकर मेडिकल कराया हालांकि शिक्षक की इस हरकत से महकमे में हलचल मची हुई है। इधर प्रशासन ने इस संबंध में जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल गठित कर दिया है तथा शिक्षक की निलंबन की बात चर्चा में हैं।