Gwalior Firing Case

बैंक के वाहन में सवार दो लोगों पर हुई फायरिंग, एक की मौत

ग्वालियर। गिरवाई नाका क्षेत्र में लुटेरों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बाइक पर आए दो बदमाशें ने एसबीआई बैंक की कैश वेन पर ताबतोड़ फायरिंग की जिसमे सवार गार्ड और ड्राइवर गोली लगने से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक गार्ड की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि ड्राइवर को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशें ने बैंक के वाहन में सवार दो लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए। अभी फिल्हाल फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

हालांकि घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। सीसीटीवी फुटेज में साफदेखा जा सकता है कि लुटेरे बेखोफ होकर खुले आम घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो जाते है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक अभी हमलावरों की पहचान नही हो पाई है जबकि क्राइक ब्रांच की टीम मौका मुआयना कर जानकारी एकजुट करने में लगी हुई है।

Back To Top