दमोह जिले की हटा कृषि उपज मंडी परिसर में समर्थन मूल्य पर किसानों का अनाज खरीदने स्थापित की गई 8 सहकारी सेवा समितियों में पहुंचने वाले किसानों को जमकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन की व्यवस्था लाचार होने की वजह से किसान की खरीदी का 80 हजार क्विंटल से अधिक माल खुले मैदान में पड़ा हुआ है। जिससे मंडी पहुंच रहे किसानों को अपना अनाज रखने के लिए जगह भी नसीब नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि अभी तक 1 लाख 48 हजार से अधिक क्विंटल अनाज की खरीदी की जा चुकी है जबकि 40 फीसदी अनाज का ही परिवहन हो सका है। इस स्थिति में किसानों में आक्रोश पनपना जाहिर से बात है। लेकिन पुलिस के डंडे के आगे किसी चली है। हटा विधायक उमा देवी खटीक और जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल ने भी मंडी पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनी। फिल्हाल मंडी परिसर में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Related Posts
पानी पर तैरते हुए योग करते हैं दमोह के भगवानदास
रामायण काल में जहां भगवान राम का नाम लिखने के बाद पत्थर भी पानी पर तैरने का उल्लेख पुराणों में…
रेत उत्खनन मामले में हटा सीईओ को कलेक्टर ने लगाई फटकार
जांच के बाद ग्राम पंचायतो से रायल्टी वसूली के आदेश हटा। दमोह जिले के हटा जनपद सीईओ आरके चौबे के…
उफनते पुल को जान जोखिम में डालकर पार कर रहे लोग
उफनते पुल को जान जोखिम में डालकर पार कर रहे लोग बारिश के कारण उफान पर है पठाघाट पुल तेंदुखेडा…
