दमोह जिले की हटा कृषि उपज मंडी परिसर में समर्थन मूल्य पर किसानों का अनाज खरीदने स्थापित की गई 8 सहकारी सेवा समितियों में पहुंचने वाले किसानों को जमकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन की व्यवस्था लाचार होने की वजह से किसान की खरीदी का 80 हजार क्विंटल से अधिक माल खुले मैदान में पड़ा हुआ है। जिससे मंडी पहुंच रहे किसानों को अपना अनाज रखने के लिए जगह भी नसीब नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि अभी तक 1 लाख 48 हजार से अधिक क्विंटल अनाज की खरीदी की जा चुकी है जबकि 40 फीसदी अनाज का ही परिवहन हो सका है। इस स्थिति में किसानों में आक्रोश पनपना जाहिर से बात है। लेकिन पुलिस के डंडे के आगे किसी चली है। हटा विधायक उमा देवी खटीक और जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल ने भी मंडी पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनी। फिल्हाल मंडी परिसर में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Related Posts
रेत उत्खनन मामले में हटा सीईओ को कलेक्टर ने लगाई फटकार
जांच के बाद ग्राम पंचायतो से रायल्टी वसूली के आदेश हटा। दमोह जिले के हटा जनपद सीईओ आरके चौबे के…
Damoh Upchunav : मंत्री की गाड़ी में करोड़ों रूपए रखे होने का आरोप
दमोह। उपचुनाव में पैसा बांटने के लिए शासकीय गाड़ी में पैसा लाए जाने का आरोप लगाते हुए जब लोगों ने…
जनआर्शीवाद यात्रा दमोह के पटेरा से हटा के लिए रवाना
जनआर्शीवाद यात्रा दमोह के पटेरा से हटा के लिए रवाना झमाझम बारिश के बीच भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत मुख्यमंत्री…
