Krishna Janmashtami

स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल में मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

विदिशा। स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल विदिशा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रि-प्रायमरी के बच्चे, कृष्ण राधा के परिवेश में उपस्थित हुए। कृष्ण जन्मोत्सव के समय पूरा परिसरश्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा तदुपरांत बच्चों द्वारा भज नों की मनमोहक प्रस्तुतिदी गई। इस दौरान श्रीकृष्ण की लीलाओं की झांकी भी बनाई गई जिसमें कृष्ण के जन्म से लेकर अंतिम लीला तक सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को  स्कूली बच्चों ने पोस्टर एवं व्याख्यान के माध्यम से प्रस्तुति किया जो कि आकर्षण का केंद्र बना। कार्यक्रम के आखिर में विद्यालय प्राचार्य विजय तिवारी एवं उप प्राचार्य मोनिक तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूष में उपस्थित बच्चों की आरती उतारी।

Back To Top