अशोकनगर में भाजपाईयों ने किया घंटानाद आंदोलन

Ghantanaad Andolan

अशोकनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ घंटानाद आंदोलन (Ghantanaad Andolan) किया गया। बता दें कि भाजपाई अपने हाथ में घंटा घड़ियाल लेकर सरकार के खिलाफ विरोध रैली में शामिल हुए जिसके बाद सभी भाजपाईयों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर घेराव किया। यह विरोध प्रदर्शन गुना शिवपुरी सांसद के.पी. यादव तथा भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में किया गया।

बताया गया कि सीएम कमलनाथ के राज में मध्य प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ता भ्रष्टाचार, किसानों के प्रति अनदेखी तथा कर्ज माफी को लेकर मुख्य तौर पर भाजपा द्वारा प्रदेश भर में घंटानाद आंदोलन किया जा रहा है।

DOWNLOAD