ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर द्वारा कमलनाथ सरकार के विरोध मेंकिसान आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के साथ पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपाईयों ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ किसान कर्जमाफी मुद्दे को लेकर सड़क पर उतकर प्रदर्शन किया तथा कलेक्ट्रेट का घेराव करने की कोशिश भी की।भाजपा ने आरोप लगाया कि कमलनाथ सर कार अपने वचन पत्र के वचनों को पूरा करने में असक्षम साबित हो रही है, जिनमें मुख्य रूप से ऋण माफी, बिजली बिल तथा रोजगार का मुद्दा शामिल है। हालांकि भाजपाईयों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
