उमरिया भाजपा ने कमलनाथ सरकार के विरोध में निकाली रैली

Umaria BJP

उमरिया। किसान कर्जमाफी मुद्दे को लेकर उमरिया भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता आमने सामने हैं। जहां एक ओर कॉंग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो वहीं भाजपा ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जहां एक ओर ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में गांधी चैक पर प्रदेश की कॉंग्रेस सरकार के साथ सौतेले व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए केंद्र की भाजपा सरकार का विराध किया।

वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गौटिया के नेतृत्व में सीएम कमलनाथ पर किसानों के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। भाजपाईयों ने उमरिया के पुराने बस स्टैंड से बैलगाड़ी पर जन आक्रोश रैली निकालकर विरोध जताया।