शमशाबाद में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

Kabaddi match

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा दो दिवसीय कबड्डीप्रतियोगिता का  आयोजन कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में कराया गया जिसके शुभारंभ मौके पर नगर के सजासेवी, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में आजाद क्लब व बबछिया टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें बबछिया टीम ने जीत दर्ज की।

विजेता टीम को पूर्व विधायक रूद्र प्रताप सिंह द्वारा 4 हजार 100 रूपए तथा उपविजेता टीम को 3 हजार 100 रूपए की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया, वहीं नेहरू युवा केन्द्र द्वारा ट्राफी, ड्रेस किट सम्मानित स्वरूप भेंट की गई। इस दौरान व्यापार महासंघ अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी, समाजसेवी भैरों सिंह गुर्जर,तहसीलदार सत्यनारायण सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण कुमार माहेश्व री, नेहरू युवा केन्द्र ब्लाक समन्वयक मयूर भार्गव भी मौजूद रहे।