धार में कांग्रेस और भाजपा ने निकाली विरोध रैली

धार। जिले में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने अलग अलग रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि एक ओर भाजपा ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रैली निकाली।

दरअसल प्राकृतिक आपदाओं तथा अतिवृष्टि से प्रदेश में हुई किसानों की फसल बर्बाद होने के बाद भाजपा द्वारा प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया। धार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि किसान कर्ज माफी के अहम मुद्दे को लेकर भाजाईयों ने कमलनाथ सारकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

वहीं दूसरी ओर धार कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा भी केंद्र की भाजपा सरकारके विरोध में प्रदर्शन कर  रैली निकाली। जानकारी दी गई कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा मध्यप्रदेश सरकार के साथ भेदभाव करते हुवे सहायता राशि नही दी जा रही है जिसके चलते कांग्रेस द्वारा विरोधी रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

You May Also Like

More From Author