Rampayli Balaghat

रामपायली मेले की व्यवस्थाओं का मंत्री प्रदीप जायसवाल ने लिया जायजा

वारासिवनी – बालाघाट जिले के वारासिवनी अंतर्गत धार्मिक स्थल रामपायली में 12 से 18 नवंबर तक लोक महोत्सव का आयोजन संस्कृति विभाग की ओर से किया जा रहा है जिसकी तैयारियों को लेकर मंत्री प्रदीप जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षणकिया।

बता दें कि वारासिवनी के रामपायली में 12 से 18 नवंबर तक हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है जिस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी कलाकारों द्वारा दी जाती है। वहीं दूसरी ओर बिठली नदी में अधिक पानी होने के कारण ग्रामीणों द्वारा बोरी बधान कर आने जाने की व्यवस्था की गई है जिस व्यवस्था का भी मंत्री जायसवाल ने जायजा लेकर विद्युत विभाग को बिजली व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

DOWNLOAD

 

Back To Top