खजुराहो में समाजसेवियों ने मनाई डाॅ अम्बेडकर की पुण्यतिथि

Parinirvan Divas

खजुराहो। छतरपुर जिले की पर्यटन नगरी खजुराहो में संविधान निर्मार्ता डॉ बीआरअम्बेडकर  की पुण्यतिथि मनाई गई। समाजसेवियों ने खुजराहो के अम्बेडकर चौराहा पहुंचकर डाॅ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि देश भर में डाॅ अम्बेडकर की पुण्यतिथि को परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

समाजसेवी संस्था पृथ्वी ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिस दौरान उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति, समाज सुधार तथा समरसता तथा समाज में फैली विभिन्न कुरीतियां, अंधविश्वास को समाज से दूर करने का संकल्प भी लिया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पृथ्वी ट्रस्ट प्रमुख विनोद भारती एवं वीरेंद्र सिंगोत के अलावा गोविंद कुशवाहा, एम डी चौधरी, बक्सा अहिरवार, कालीचरण अहिरवार उपस्थित रहे।

DOWNLOAD