खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, फिल्मों की शूटिंग भी हुई शुरू

Khajuraho Film Festival

छतरपुर। पर्यटन नगरी खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (Khajuraho Film Festival) के दौरान फिल्मों का भी निर्माण किया जा रहा है जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्राहकों को जागरूक करने के उद्देश्य से कुछ ऐड फिल्में बनाई जा रही है, जिसके तहत खजुराहो में कुछ शूटिंग की गई जिनमें बुंदेलखंड के कुछ चुने हुए कलाकारों का अवसर दिया जा रहा है जिसमें जगदीश शिवहरे, हिमालय यादव, पूजा और बाल कलाकार के तौर पर स्वेच्छा शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • बुंदेलखंड के कुछ चुने हुए कलाकारों को मिला अवसर
  • शुरूआती दौर में बनाई जा रही ऐड फिल्में
  • अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजन सहित शूटिंग