सांसद प्रज्ञा ठाकुर का वीडियो वायरल, विमान में यात्रियों से बहस

Spicejet Pragya Thakur

भोपला। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सांसद प्रज्ञा ठाकुर की हवाईजाहज में यात्रियों से बहस होती देखा जा सकता है। बता दें कि शोशियल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुई है। वायरल पोस्ट के मुताबिक यह वीडियो दिल्ली से भोपाल जाने वाले स्पाइसजेट विमान की है जिसमें सीट को लेकर भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर और यात्रियों के बीच बहस हुई।

चर्चा में हैं कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर को जो सीट मिली थी उसमें बदलाव हो गया जिसके बाद वह दूसरी सीट पर बैठी जिसको लेकर लोगों ने आक्रोश जताते हुए सांसद का वीडियो बना लिया।