धार के राजगढ़ में खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन

Khatu Shyam Bhajan Sandhya

राजगढ़ – धार जिले के राजगढ़ में श्याम दीवाने परिवार द्वारा बीते दिन भव्य खाटू श्याम महाकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें दिन के समय खाटू श्याम की शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। बता दें कि इस शोभा यात्रा में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए जो कि भजनों पर जमकर थिरकते नजर आए। इस यात्रा में समाज के कई लोग हाथों में निशान लेकर भी शामिल हुए। यह यात्रा श्रीराम लोहार मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से निकली जिस दौरान एक रथ पर भगवान खाटू श्याम की प्रतिमा को विराजित किया गया।

वहीं रात के समय न्यू बस स्टेंड क्षेत्र में भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें शामिल होकर लोगों ने श्याम भजनों का आंनद लिया। भजन संध्या में गुरुदेव योगेश्वर महाराज की उपस्थिति में ज्योत प्रज्जवलित की गई जिसके बाद छप्पन भोग लगाने के साथ प्रसादी वितरित की गई।