पाली में पंचायतीराज के तीसरे चरण चुनाव में हुए नामांकन

Panchayat Election Marwar Junction

पाली। जिले में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण में नामांकन जोर शोर से जारी रहे। बता दें कि जिले के के तीनों उपखण्डों के ग्रामीण क्षेत्रो में उत्सव सा माहौल देखने को मिला जहां सरपंच उमीदवार अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ अपना नामांकन पर्चा भरने पहुंचे।

इन तृतीय चरण के चुनावों के लिए सरपंच और वार्ड मेम्बर के लिए उम्मीदवारों ने रिटरिंग अधिकारी को पंचायत मुख्यालय पहुंचकर पर्चा आवेदन भरा। गौरतलब हैं कि जिले के जैतारण की 38 पंचायत, मारवाड की 48 पंचायत और सुमेरपुर की 30 ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए आने वाली 29 जनवरी को मतदान होगा।