सिवनी के नेशनल हाईवे पर ट्रक-बस की भिंड़त, लगभग 22 लोग घायल

Seoni Bus truck accident

सिवनी। जिले के मोहगांव नेशनल हाईवे के पास बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई जिसके कारण लगभग 22 यात्री घायल हुए हैं जबकि बस ड्रायवर की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि विजयंत ट्रेवल्स की बस जबलपुर से नागपुर की ओर जा रही थी तभी एक ट्रक द्वारा ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ जिसके कारण बस में सवार लगभग 22 यात्री घायल हुए है जबकि बस चालक की मौत हो गई है।

वहीं मौके पर पहुंची कुरई थाना पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला चिकित्सालय सिवनी भेजा, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण नागपुर रेफर किया गया। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रह है।