पाली के सेंट जोसेफ आवसीय स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित

ST JOSEPH RESIDENTIAl school pali

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित सेंट जोसेफ आवसीय स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्य्रकम का शुभारंभ शहडोल संभाग कमिश्नर आर.बी प्रजापति, कांग्रेस अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, श्रमिक नेता अम्रत लाल विष्वकर्मा सहित स्कूल प्रबंधन ने किया। कार्यक्रम में संस्था के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर आकर्षक प्रस्तुतियां दी, जिस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को देखने बच्चों के अभिभावक सहित क्षेत्र की जनता भी बड़ी संख्या में मौजूद रही। वहीं कार्यक्रम में नगर के समाजसेवियों सहित विद्यार्थियों का भी सम्मान हुआ।