kheda gaon of dhar

जीजा ने देसी कट्टे से साले को गोली मारी, धार जिले के खेड़ागांव का मामला

पीथमपुर। धार जिले के सागौर थाना अंतर्गत खेड़ा गांव में परिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने रिश्तेदार को गले में गोली मारकर घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक राहुल नामक व्यक्ति अपनी पत्नी तथा बच्चों को लेने के लिए ससुराल आया था जहां महिला के भाई द्वारा बहस करने पर बात इतनी बढ़ गई कि राहुल ने अपने साले को गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं स्वाथ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Back To Top