सिवनी। कोरोना की महामारी से बचने के देश में इस समय सम्पूर्ण लाॅकडाउन है, वहीं सिवनी जिले में गरीबों की मदद् के लिए समाजसेवी आगे आ रहे हैं। सिवनी के यूथ विंग समर्पण युवा संगठन ने पूरी सावधनी और सुरक्षा के साथ अलग अलग क्षेत्रों में रहने वाले मजदूर तथा गरीब वर्ग के लोगों को 5-5 किलो अनाज वितरण कराते हुए कोरोना से बचाव की जानकारी भी साझा की। जानकारी के मुताबिक लगभग 83 परिवारों को यूथ विंग संगठन द्वारा मदद् की गई।
