नागदा एसडीएम से मिले कांग्रेसी, लाॅकडाउन के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा

nagda mla dilip singh gurjar

नागदा। विधायक दिलीप सिंह गुर्जर की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी द्वारा एसडीएम आरपी वर्मा को ज्ञापन सौंपकर लाॅकडाउन के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने शहर अध्यक्ष सुबोध स्वामी, राधे जयसवाल तथा जिला महामंत्री बब्बू सरकार के साथ नागदा एसडीएम आरपी वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया है।

विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान लोगों को आंशिक छूट दी गई है लेकिन इस दौरान सब्जी विक्रय सहित छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए प्रशासन से बात की गई है। वहीं विधायक ने लोगों से आंशिक छूट के दौरान बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की जबकि जरूरतमंदों को हर संभव मदद देने का प्रयास करने की बात कही।